क्या पेड़-पौधों में जीवन होता है?

क्या पेड़-पौधों में जीवन होता है?

हां, मनुष्य और जानवरो की तरह ही पेड़-पौधों में भी जीवन होता है और उन्हें भी जीवित रहने की लिए भोजन (Food) की जरुरत पड़ती है।  इसके साथ ही पेड़-पौधों मनुष्य और जानवरो की तरह ही समय के साथ बढ़ते है, प्रजनन (Reproduce) करते है और उनकी की मृत्यु भी होती है। 

क्या पेड़-पौधों में जीवन होता है?

 

पेड़-पौधों को भोजन (Food) कैसे मिलता है?

ज्यादातर पेड़-पौधों अपना भोजन (Food) खुद बनाते है इसके लिए वह पानी (Water), धुप (Sunlight), कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) और क्लोरोफिल (Chlorophyll) का इस्तेमाल करते है। जिस प्रक्रिया से पेड़-पौधों अपना भोजन बनाते है उस प्रक्रिया को हम प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कहते है। 

प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) प्रक्रिया कैसे होती है?

प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) प्रक्रिया में पेड़-पौधे पत्तो में मौजूद क्लोरोफिल (Chlorophyll) की मदद से धुप (Sunlight) की ऊर्जा (Energy) को अब्सॉर्ब (Absorb) करते है और हवा और जमीन से पानी (Water) और कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) लेते है अब अब्सॉर्ब (Absorb) की हुई ऊर्जा की मदद से पानी को ऑक्सीजन (Oxygen) में और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोज में बदलते है। पेड़-पौधे फिर ऑक्सीजन को हवा में रिलीज कर देते है और ग्लूकोज को स्टार्च के फॉर्म में पत्ते, जड़ और फल में अपने पास स्टोर करते है। इसी स्टार्च को पेड़ पौधे भोजन के रूप में इस्तेमाल करते है और जीवित रहते है। हम जब इन पत्ते, जड़ और फल को खाते है तब हमें भी ऊर्जा मिलती है और हम जीवित रहते है। 

दुन्या में पेड़-पौधों की कितनी प्रजातियां है?

इस दुन्या में करीब पेड़-पौधों की 4 लाख प्रजातियां है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *