रेगिस्तान क्या है?

रेगिस्तान क्या है?

रेगिस्तान क्या है?

रेगिस्तान पृथ्वी के उस हिस्से को कहते है जहा बारिश न के बराबर होती है। रेगिस्तान की जमीन बंजर या अनुपजाऊ होती है। यही कारण है की  रेगिस्तान में बहुत ही कम पेड़ पौधे और पसु पक्षी पाए जाते है। पृथ्वी के इस इलाके में बस वही पेड़ पौधे या पसु पक्षी जिन्दा रह सकते है जो अपने पास पानी को लम्बे समय तक बचा के रख सकते है।  

रेगिस्तान के प्रकार:

जब लोग रेगिस्तान के बारे में सोचते है तब उनके दिमाग में धूल से भरा हुआ गरम इलाका सामने आता है पर डेजर्ट और भी प्रकार के होते है जैसे:

  • गरम और सूखा रेगिस्तान (Hot and dry deserts)  – इस प्रकार के रेगिस्तान को हम subtropical रेगिस्तान भी कहते है। ये रेगिस्तान काफी सूखे और गरम होते है। इनका तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ले कर 55 डिग्री सेल्सियस तक जा सकते है। इन रेगिस्तान में बारिश न के बारब होती है क्योंकि गर्मी के कारण बारिश का पानी जमीन तक पहुंचने से पहले ही evaporate हो जाती है। Evaporation तरल पद्दार्थ जैसे पानी के भाप में बदलने के प्रक्रिया को कहते है।  Hot and dry deserts या subtropical रेगिस्तान का सबसे अच्छा उदहारण है सहारा डेजर्ट।
  • अर्द्ध बंजर रेगिस्तान (Semiarid deserts)  – इन डेसेर्ट्स को cold-winter डेसेर्ट्स भी कहा जाता है। ये डेजर्ट भी गरम होते है और साल के कुछ महीनो में ठन्डे भी हो जाते है इन डेजर्ट का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ले कर 38 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इन प्रकार के रेगिस्तान में भी बारिश  न के बराबर होती है क्योंकि इन रेगिस्तान के सामने मौजूद लंबे लंबे पहाड़ बादल को इन इलाको में पहुंचने से रोकता है। इस प्रकार के डेजर्ट का सबसे अच्छा उद्धरण है Gobi Desert.
  • तटीय रेगिस्तान (Coastal deserts)  – इस प्रकार के डेजर्ट किसी बड़े पानी के श्रोत के सामने मौजूद होते है जैसे समुनदर के सामने ये किस बड़े नदी के सामने। इन रेगिस्तान में गर्मियों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ले कर 35 डिग्री सेल्सियस  तक हो सकता  है। सर्दी के समय ये रेगिस्तान काफी ठन्डे हो जाते है।  इस प्रकार के रेगिस्तान कोहरे (Fog) से भरे होते है पर इसके बावजूद भी इनमे बारिश न के बराबर होती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन रेगिस्तानों में मौजूद तेज हवा पानी को इन रेगिस्तानों के जमीन तक जाने से रोकती है। इस प्रकार के रेगिस्तान का सबसे अच्छा उदहारण  है नामिब डेजर्ट.
  • ठन्डे रेगिस्तान (Cold deserts)  – ये रेगिस्तान पृथ्वी के नार्थ और साउथ पोल में मौजूद होते है इस प्रकार का रेगिस्तान काफी ज्यादा ठन्डे होते है। इन डेजर्ट का सबसे अच्छा उदहारण है Antarctica और Arctic डेजर्ट। ये रेगिस्तान बर्फ और स्नो से भरे होते है इन रेगिस्तान का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस प्रकार के रेगिस्तान में भी बारिश न के बराबर होती है क्योंकि ज्यादा ठंडा होने के कारण इन रेगिस्तान के हवाओ में पानी (Humidity) मौजूद नहीं होता है इसी कारण यहाँ बहुत काम बारिश होती है।  

दुन्या के सबसे बड़े रेगिस्तान 

  1. अंटार्कटिक रेगिस्तान (Antarctic desert) – Area = 14,200,000km2
  2. आर्कटिक रेगिस्तान (Arctic Desert) – Area = 13,900,000km2
  3. सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) – Area = 9,200,000km2
  4. ग्रेट ऑस्ट्रेलियन रेगिस्तान (Great Australian Desert) – Area = 2,700,000km2
  5. अरेबियन रेगिस्तान (Arabian Desert) – Area = 2,330,000km2
  6. गोबी रेगिस्तान (Gobi Desert) – Area = 1,295,000km2
  7. कालाहारी रेगिस्तान (Kalahari Desert) – Area = 900,000km2
  8. पेटागोनिया रेगिस्तान (Patagonian Desert) – Area = 673,000km2
  9. सीरियन रेगिस्तान (Syrian Desert) – Area = 500,000km2
  10. ग्रेट बेसिन रेगिस्तान (Great Basin) – Area = 492,098km2

रेगिस्तान कैसे बनता है?

रेगितान कई प्रकार से बनते है जैसे:

  1. ज्यादा गर्मी के कारण बारिश का पानी जमीन  तक पहुंचने से पहले हे Evaporate हो जाता है।  Evaporation तरल पद्दार्थ जैसे पानी के भाप में बदलने के प्रक्रिया को कहते है। 
  2. रेगिस्तान के समाने मौजूद लंबे लंबे पहाड़ बदल को रेगिस्तान के इलाको तक पहुंचने से रोकती है।
  3. रेगिस्तान  में मौजूद तेज हवा बारिश के पानी को इन रेगिस्तान के ज़मीन तक पहुंचने से रोकती है।
  4. ज्यादा ठंडा होने के कारण रेगिस्तान के हवा में पानी (Humidity) मौजूद नहीं होता है इसके कारण बारिश नहीं होती।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *