इन्द्रधनुष क्या है और यह कैसे बनता है?

इन्द्रधनुष क्या है और यह कैसे बनता है?

इन्द्रधनुष क्या है?

हमने अपने जीवन में आसमान में कई बार रंग बिरंगा धनुस का आकर देखा होगा हम उसे ही इंद्रधनुष (Rainbow) कहते है। इंद्रधनुष ज्यादातर हमें बारिश के मौसम में दिखाई देता है। आसान भाषा में कहे तो इंद्रधनुष एक प्रकाश संबंधी प्राकृतिक घटना है जिसमे हमें आसमान में कई रंगो से बना हुआ धनुस का आकर नजर आता है। 

 

इंद्रधनुष कैसे बनता है?

इन्द्राशानुस तब बनता है जब सूर्य की किरणे वातावरण या वायुमंडल में मौजूद पानी के बूंदो के भीतर जाती है। सूर्य की किरणे पानी के बूंदो के भीतर जाने पर मुड़ने (Refract/Bend) या अपना रास्ता बदलने लगते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी का घनत्वा (Density) हवा के मुकाबले ज्यादा होता है और जब प्रकाश कम घनत्वा से ज्यादा घनत्वा में जाता है तब वो धीमा हो जाता है और अपना रास्ता बदलता है इसे हम अपवर्तन (Refraction) भी कहते है। रास्ता बदलने के बाद जब ये किरणे पानी के पार जाने की कोशिश करती है तब पानी की बुँदे उन्हें प्रतिबिंबित (Reflect) कर देती है। किरणे कई रंगो से मिलकर बना होता है और सभी रंगो का Wavelength अलग अलग होता है इसी कारण यह रंग अलग अलग एंगल (Angle) में प्रतिबिंबित (Reflect) होते है। अब जब ये सूर्य के प्रतिबिंबित (Reflected) किरणे पानी के बूंदो से बहार हवा में  निकलती है तब फिर से ये किरणे मुड़ने (Refract/Bend) या अपना रास्ता बदलते है। यह इसलिए होता है क्योंकि अब सूर्य की ये प्रतिबिंबित किरणे ज्यादा घनत्वा (पानी) से काम घनत्वा (हवा) में जाते है। फिर हमें आसमान में इंद्रधनुष नजर आता है।

इंद्रधनुष के रंग

  1. लाल (Red)
  2. नारंगी (Orange)
  3. पीला (Yellow)
  4. हरा (Green)
  5. नीला (Blue)
  6. जामुनी (Indigo)
  7. बैंगनी (Violet)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *