ग्रह क्या है और ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ?
ग्रह (Planet) सौर मण्डल में मौजूद बहुत बड़ी गोल वस्तु है जो सूर्य या किसी अन्य तारा के चारों ओर घूमती है। हमारे सौर मण्डल में कुल 8 ग्रह है:
- बुध (Mercury)
- शुक्र (Venus)
- पृथ्वी (Earth)
- मंगल (Mars)
- बृहस्पति (Jupiter)
- शनि (Saturn)
- यूरेनस (Uranus)
- नेपच्यून (Naptune)
ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ?
ग्रहों (Planets) का निर्माण सूर्य के बनने के बाद बचे हुए बाकि गैस और धूल से हुआ। ये गैस और धूल गुरुत्वाकर्रषण के कारण एक साथ आयी और सूर्य का चक्कर लगाने लगे। समय के साथ इसी धूल और गैस से ग्रहों का निर्माण हुआ।