जो रूट ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन्स
इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैण्ड पहले टेस्ट में जो रूट के शानदार सतक के बदौलत इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैण्ड को 5 विकेट्स से हराया।
न्यूज़ीलैण्ड ने इंग्लैंड को 277 रनो का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। जो रूट ने 277 रनो का पीछा करते हुए चौथे इन्निंग्स में शानदार नाबाद 115 रनो की पारी खेली और उन्होंने अपने अंतरास्ट्रीय करियर का 42 वा सतक और टेस्ट क्रिकेट करियर का 26 वा सतक लगाया।
इसके साथ हे जो रूट ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 10,000 रन्स भी पुरे किये ऐसा करने वाले वह दुन्या के 14 वे बल्लेबाज़ और इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज़ बने। इससे पहले इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 10,000 रन्स बनाये थे।
दुन्या के बल्लेबाज़ जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट करियर में 10,000 रन्स बनाये
- सचिन तेंदुलकर (इंडिया)
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया )
- जाक कालिस (साउथ अफ्रीका)
- राहुल द्रविड़ (इंडिया)
- एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)
- कुमार संगक्कारा (श्री लंका)
- ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज)
- शिवनारायण चन्द्रपॉल (वेस्ट इंडीज)
- महेला जयवर्धने (श्री लंका)
- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)
- स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
- सुनील गावस्कर (इंडिया)
- यूनुस खान (पाकिस्तान)
- जो रूट (इंग्लैंड)
जो रूट ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 118 मैचेस की 218 परियो में 49.58 के शानदार औसत से 10015 रन्स बनाये है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 53 अर्धशतक और 26 सतक लगाए है जिसमे 5 दोहरे सतक भी शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन्स है।