Slow Computer को Super Fast कैसे करे?

Slow Computer को Super Fast कैसे करे?

अगर आप भी अपने Slow Computer से परेशान है और इसको Fix करने का कोई तरीका नहीं मिल रहा तोह ये पोस्ट आप के लिए है इस पोस्ट में हम आपको Computer Slow क्यों होता है और इसे Super Fast कैसे करे इसके बारे में बतायेंगे। 

Slow Computer को सुपर Fast कैसे करे?

कंप्यूटर Slow क्यों हो जाता है?

जब भी आप नया कंप्यूटर लेते है और उसका use करते है तब वो कंप्यूटर काफी अच्छी speed में काम करता है पर जैसे जैसे समय गुजरता जाता है कंप्यूटर का स्पीड Slow होता जाता है। कंप्यूटर का slow होने का मुख्य कारण होता है कम RAM और Processor जब भी हम अपने कंप्यूटर में ज्यादा से ज्यादा सॉफ्टवेयर install करते है तब उनमे से कई सॉफ्टवेयर हम अगर उपयोग नहीं भी कर कहे हो तब भी वो Background में काम करती रहती है जिससे वो सारा RAM का Space और processing power use कर लेती है और जैसे ही हम कोई जरुरी सॉफ्टवेयर रन करने की कोइसिस करते है तब बैकग्राउंड में चल रहे अन्य software की वजह से हमारे द्वारा रन किया हुआ software काफी slowly open होती है। कभी कभी तोह Background में रन हो रहे software  इतना RAM का space और processing power ले लेती है की हमारा माउस का पॉइंटर भी काफी स्लो हो जाता है।

कंप्यूटर को super fast कैसे करे?  

कंप्यूटर को fast करने का एक ही तरीका है वो है Background में Run हो रहे गैरजरूरी software को Run न होने देना जिससे गैरजरूरी software RAM का space और processing power use नहीं कर पायेगी और सिर्फ हमारे द्वारा Run की हुई software ही RAM का space और processing  power use कर पायेगी।  

Background में Run हो रही गैरजरूरी software को कैसे रोके?

अगर आप Windows users है तोह Background में Run हो रहे गैरजरूरी software को रोकना काफी आसान है।

  1. अपने कीबोर्ड  में Ctrl ,Alt ,Delete बटन को एक साथ दबाये।
  2. अब आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी आपको उस स्क्रीन में Task Manager button को click करना है।
  3. अब एक Window open होगा उस Window में आपको Processes Tab में जाना है।
  4. Processes Tab में जाने के बाद आपको Apps और Background Processes  लिखा नज़र आएगा
  5. Apps और Background Processes में आपको वो सब Software नज़र आयेंगे  जो Background  में Run  हो रहे है।
  6. अब आपको उन सॉफ्टवेयर में से गैरजरूरी सॉफ्टवेयर को एक एक करे right click करना है और End Task में click करना है। 

ऊपर दिया हुआ तरीका तब तक काम करता है जब तक आपका कंप्यूटर ऑफ नहीं होता। जैसे ही आप अपने कंप्यूटर को ऑफ करके फिर से रीस्टार्ट करते है वो software फिर से Background में रन होने लगते है इससे बचने के लिए आपको ये steps फॉलो करने है:

  1. अपने कीबोर्ड  में फिर से Ctrl ,Alt ,Delete बटन को एक साथ दबाये।
  2. अब आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी आपको उस स्क्रीन में Task Manager button को click करना है।
  3. अब एक Window open होगा उस Window में आपको Startup Tab में जाना है।
  4. Startup Tab में आपको वो सब सॉफ्टवेयर नज़र आयेंगी जो कंप्यूटर स्टार्ट करते वक्त अपने आप रन होने लगते है।
  5. आपको उन सॉफ्टवेयर का status चेक करना होगा अगर वाहा Enabled लिखा है तो उसमे right click  करे और Disable कर दे।

इस प्रकार से आप अपने स्लो कंप्यूटर को सुपर फ़ास्ट कर सकते है। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका कंप्यूटर 100% फ़ास्ट हो जायेगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *