भारत के 5 सबसे जहरीले सांप
भारत में ज्यादातर लोग सांपों को देखते ही उससे दूर भागने लगते है या फिर उसे मार देते है पर हमें ये जानना काफी जरुरी है की भारत में पाए जाने वाले सभी सांप जहरीले नहीं होते। भारत में बस कुछ ही सांपों की प्रजाति है जो जहरीले होते है आज हम उन्ही सांपों की प्रजाति के बारे में जानेंगे।
भारत में लगभग 270 सांपों की प्रजाति पायी जाती है जिमे से मात्र 60 ही प्रजाति जहरीली होती है।
भारतीय सर्कार की माने तो हर साल भारत में लगभग 60,000 लोगो की मोत सांप के काटने से होती है और पिछले 20 सालो में 12 लाख लोगो की मौत सांप के काटने से हुई है।
इनमे से कई लोगो की जान बचायी जा सकती थी पर लोगो के अंधविश्वास के कारण सांप के काटने के बाद एंटी वेनम लेने की जगह वो किसी बाबा के पास जाते है जिसे कारण समय पर इलाज ना होने के कारण उनकी मौत हो जाती है। और भारत के कई जगहों में तो सांपों का एंटी वेनम उपलब्ध नहीं होता जिसके कारण लोग अपना जान गवा देते है।
भारत के 5 सबसे जहरीले सांप
King Cobra (नागराज)
किंग कोबरा जिसे लोग भारत में नागराज के नाम से भी जानते है। इसका साइंटिफिक नाम (Ophiophagus hannah) है। ये सांप ज्यादातर भारत में और दक्षिणी एशिया के कुछ देशो में पाया जाता है। किंग कोबरा भारत का सबसे जहरीला सांप है इसके साथ ही ये दुन्या का सबसे लम्बा जहरीला सांप भी है। इसकी औसत लम्बाई 3.18 to 4 m तक होती है और ये 5.85 m तक माबा हो सकता है। किंग कोबरा का जीवन 20-25 साल का होता है। ये छिपकली, चूहे, सांप, चिड़या खाके जिन्दा रहता है। किंग कोबरा के काटने के बाद एंटी वेनम नहीं लिया गया तो 30 मिनट्स बाद उस इंसान की मौत हो जाती है।
Common krait
Common Krait भारत का सबसे जहरीला सांपों में से एक है ये सांप ज्यादातर दक्षिणी एशिया में पाया जाता है। ये सांप ज्यादातर रात को निकलता है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशो में एहि सांप इंसानो की सबसे ज्यादा काटता है। इसकी औसत लम्बाई 0.9 म आहुति है और 1.75 म तक हो सकती है। ये सांप दिन के समय में काफी सांत स्वभाव का होता है पर जैसे ही रात होती है ये सांप काफी खतरनाक हो जाता है। इसका भोजन चूहे, छिपकली, सांप, चिड़या है। इसका जीवन 15-17 साल का होता है। Common Krait के काटने के बाद एंटी वेनम नहीं लिया गया तो 45 मिनट्स बाद उस इंसान की मौत हो जाती है।
Russell’s Viper (दबौया)
Russell’s Viper को लोग भारत में दबौया सांप के नाम से भी जानते है। अब तक Russell’s Viper के काटने पर भारत में सबसे ज्यादा मौत हुई है। ये साप ज्यादातर भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। ये सांप रात को एक्टिव रहता है। इसका जीवन 10-17 साल का होता है। इसका भोजन छिपकली, चूहे, सांप और कई छोटे जिव है। Russell’s Viper के काटने के बाद एंटी वेनम नहीं लिया गया तो 45 मिनट्स बाद उस इंसान की मौत हो जाती है। इसकी लम्बाई 1 m से लेकर 1.7 m तक हो सकता है।
Indian Cobra/Spectacled Cobra (नाग)
इंडियन कोबरा जिसे Spectacled कोबरा के नाम से भी जाना जाता है और इसे भारत में लोग नाग भी कहते है। ये सांप भारतीय उपमहाद्वीप के देश जैसे इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान में पाया जाता है। ये साप काफी जहरीला होता है इसके काटने से भारत में कई लोग हर साल मरे जाते है। इसका जीवन 9-10 साल का होता है। Indian Cobra के काटने के बाद एंटी वेनम नहीं लिया गया तो 1-2 घंटे बाद उस इंसान की मौत हो जाती है। इसकी लम्बाई 1 m से 1.5 m की होती है।
Saw Scaled Viper/Echis (अफई)
Saw Scaled Viper को लोग भारत में अफई के नाप से भी जानते है। Saw Scaled Viper अन्य सांपो के मुकाबले काफी छोटा होता है पर काफी जहरीला होता है। इसके आँख काफी बड़े होते है और इसका भोजन छिपकली, चूहे, मेंढक और कई छोटे जिव है। ये सांप भारतीय उपमद्वीप और मिडल ईस्ट में पाया जाता है। इसका जीवन 20-25 सालो का जोया है। इसकी काटने के 1-3 घंटे में इंसान की मौत हो जाती है। इसकी लम्बाई 30-90 cm होता है।