डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) क्या है? Democracy Meaning In Hindi

डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) क्या है? Democracy Meaning In Hindi

डेमोक्रेसी जिसे हम हिंदी में लोकतंत्र भी कहते है यह एक ऐसा प्रकार का सिस्टम है जो देश के नागरिक को सामान अधिकार देता है चाहे वह आमिर हो या गरीब, काला हो या गोरा, हिन्दू हो या मुस्लमान या किसी और धर्म का हो। डेमोक्रेसी में लोग वोट के माध्यम से सर्कार या गवर्नमेंट चुनते है।

डेमोक्रेसी में कोई भी इंसान कानून से ऊपर नहीं हो सकता चाहे वह मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो अगर वह कानून तोड़ता है तब उसे सजा मिलेगी। 

डेमोक्रेसी या लोकतंत्र में पावर को अलग अलग डिवाइड किया जाता है ताकि किसी एक इंसान के पास पूरा पावर न हो।  लोकतंत्र में पावर को तीन जगह में डिवाइड किया जाता है Legislative (विधायिका), Executive (कार्यपालिका), Judicial (न्यायपालिका).

Legislative (विधायिका) का काम होता है कानून बनाना, executive (कार्यपालिका) का काम होता है कानून को लागु करना और judicial (न्यायपालिका) का काम होता है यह देखना की कहीं कोई कानून तोड़ तो नहीं रहा। अगर कोई कानून तोड़ता हुआ पकड़ा जाता है तब उसे न्यायपालिका सजा देती है। 

Legislative (विधायिका)

इसे हम भारत में Parliament के नाम से जानते है जिसमे दो हाउसेस होते है लोकसभा और राज्यसभा। राज्यसभा के सदस्य राज्य (States) और केन्द्र-शासित प्रदेश (Union Territories) को रिप्रेजेंट करते है और इन्हे राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश के MLA के द्वारा चुना जाता है वही लोकसभ के सदस्य लोगो को रिप्रेजेंट करते है और इन्हे सीधी तोर पर लोगो के द्वारा चुना जाता है। Parliament का काम होता है कानून बनाना।

Executive (कार्यपालिका)

इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गवर्नर, मुख्य मंत्री, ministers, departments, और agencies सभी आती है इनका काम होता है देश में  कानून को लागु करना।

Judicial (न्यायपालिका)

Judicial में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सभी आते है इनका काम होता है लोगो को न्याय देना और जो भी कानून तोड़ता है उन्हें सजा देना चाहे वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री हो या मुख्या मंत्री ही क्यों न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *