Motherboard क्या है और ये क्या काम करता है?

Motherboard क्या है और ये क्या काम करता है?

Motherboard कंप्यूटर  का main circuit board होता है जो कंप्यूटर के सरे उपकरणों को एक साथ जोड़ने में मदद करता है जिससे ये उपकरण एक दूसरे के साथ communicate कर सके। Motherboard  से CPU, Memory, Mouse, Keyboard, Hard Drive जैसे सभी उपकरण connected रहते है इसलिए  हम इसे कंप्यूटर का दिल (Heart ) भी कहते है।  सभी motherboard में chips और controllers होते है जिसे हम chipset भी कहते है। Motherboard Kya Hai

Motherboard में क्या क्या चीज़े होते है 

1. Power Connectors – इसी connector के help से motherboard को power supply किया जाता है। फिर motherboard power को सभी उपकरण के बिच पहुँचाता है।   

2. Video Card Slot – इस slot  में Video Card या Graphics Card को attached किया जाता है।

3. BIOS Chip – इस chip में  program या instructions होता है जो कंप्यूटर को start होने में या booting में help करता है।   

4. CMOS  Battery – इस Battery को  BIOS Chip के साथ लगाया जाता है ताकि वो BIOS Chip को constantly power supply दे सके तब भी जब कंप्यूटर बंद हो।  

5. Expansion Slots – इस slot की मदद से हम computer में external hardware लगा सकते है और कंप्यूटर को और powerful बना सकते है।  

6. Processor Socket – इस slot में हम CPU को connect करते है और CPU को ठंडा रखने के लिए हम इसके ऊपर Heat Sink लगते है।  

7. Front Panel Connectors – इस connector में Power button, USB Connector और Audio connector connected रहते है।  

8. Northbridge – Northbridge Video Card, RAM और Processor के बिच data Flow को control करता है।   

9. SouthbridgeSouthbridge Processor और  Peripherals जैसे Network Card Mouse, Keyboard, Sound Card के बिच data flow को control करता है।  

10. Rear Connectors – इस connector से बहार के hardware जैसे mouse, keyboard connected रहते है। 

11. IDE and SATA Ports – इन्ह port की मदद से हम Storage device जैसे Hard drive, Optical Drive connect करते है।  

12. Memory Slots – इस Slot में हम Random Access Memory (RAM) को connect करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *