इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

अगर आप भी इंग्लिश लैंग्वेज में कमजोर है और आप इस भाषा को अच्छे तरीके से बोलना चाहते है तो ये पोस्ट आप के लिए है। इस पोस्ट में में आपको वो सब कुछ बताऊंगा जिसकी मदद से आप इंग्लिश भाषा में महारत हासिल कर सकते है। इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

इंग्लिश सीखना क्यों जरुरी है?

आज के समय में इंग्लिश भाषा दुन्या की सबसे प्रसिद्ध भाषा है और इस भाषा को दुन्या के हर कोने में बोली और समझी जाती है सयद यही कारन है की दुन्या का हर व्यक्ति आज इंग्लिश भाषा को सोखना चाहता है। ऐसे और और भी कई कारण है की हमें इंग्लिश भाषा सीखनी चाहिए। इंग्लिश भाषा की हमें हर जगह जरुरत होते है जैसे:

  1. बिज़नेस 
  2. टेक्नोलॉजी 
  3. ट्रेवल 
  4. लर्निंग 
  5. ग्लोबल कम्युनिकेशन 
  6. जॉब्स 

तो आपने देख लिए की आज जे समय में इंग्लिश भाषा हमारे लिए कितनी जरुरी है। अगर हम इस भाषा को नहीं सीखते है तो हम कही न कही इस दुन्या में पीछे रह जाते है।  

इंग्लिश भाषा कैसे सीखे?

इंग्लिश भाषा सिखने से पहले हम  यह जान लेते है की हम अपनी मातृभाषा कैसे सीखते है। क्या हम अपने मातृभाषा के ग्रामर को रट्टा मरते है या याद करते है? तो इसका सही जवाब है नहीं हम अपने मातृभाषा को अपने आप सिख जाते है। तो अब सवाल यह उठता है की  क्या हम इंग्लिश भाषा को भी अपने आप सिख सकते है? तो इसका जवाब है हां हम इंग्लिश भाषा को भी अपने आप सिख सकते है इसके लिए हमें वही सब चीज़े करनी होगी जो हमने अपनी मातृभाषा को सिखने के लिए किया था।

1. इंग्लिश भाषा को सुनते रहे।

आप जितना हो सके  इंग्लिश भाषा को सुनते रहे। आप लगातार 6 महीने तक इंग्लिश भाषा सुनते रहे। अगर आपको क्रिकेट देखना पसंद है तो उसे इंग्लिश कमेंट्री में देखे, अगर आपको मूवीज देखना पसंद है तोह इंग्लिश मूवीज देखे, अगर आपको वेब सीरीज देखना पसंद है तो इंग्लिश वेब सीरीज देखे। यानि आप जो कुछ भी देख या सुन रहे हो उससे इंग्लिश भाषा में देखे या सुने। अगर आप यह काम लगातार 6 महीने तक करेंगे तो आप खुद से आश्चर्य हो जायेंगे की आप इंग्लिश भाषा में पहले से कई गुना अच्छे हो चुके है।

2. जो भी आप सुनते है उसे आप खुद से बोले।

इंग्लिश भाषा सुनते समय आप जो कुछ भी सुनते  है उसे आप खुद से बोले। अगर आप कोई इंग्लिश मूवी, शो या वेब सीरीज देख रहे है तो जो भी डायलॉग वह बोलते है उससे आप भी बोले। ऐसा आप लगातार 6 महीने तक करते रहे।

3. अपने आप से इंग्लिश भाषा में बात करे।

इंग्लिश भषा को लगातार 6 महीने तक सुनने के साथ साथ आप इंग्लिश भाषा में ही आपने आप से बात करने का प्रयास करे। जितना हो सके आप ये करते रहे। आप मिरर के सामने खड़े हो जाये और आपने आप से इंग्लिश भाषा में बात करने का प्रयास करे।

यह 3 स्टेप्स को आप लगातार 6 महीने तक फॉलो करे और 6 महीने बाद आप पायेंगे की आप इंग्लिश भाषा को आसानी से बोल या समझ सकते है। आपको विश्वास नहीं होगा पर हम कोई भी भाषा को इसी प्रकार सीखते है। हमने अपनी मातृभाषा भी इसी प्रकार सीखी है। ना तो आपको कोई चीज़ रटने या याद करने की जरुरत है न ही आपको इंग्लिश भाषा सिखने ने लिए कही जाने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *