मौसम क्यों बदलता है?

मौसम क्यों बदलता है?

आपके दिमाग में ये सवाल कभी न कभी जरूर आया होगा की आखिर ये मौसम क्यों बदलता है क्यों साल के कुछ महीने में सर्दी और कुछ महीने में गर्मी होती है आज हम इसी बारे में जानेंगे। 

मौसम क्यों बदलता है?

पृथ्वी में कुल 4 प्रकार के मौसम होते है:

1. वसंत (Spring)

वसंत का मौसम तब आता है जब सर्दी का मौसम ख़तम होकर गर्मी की बढ़ रहा होता है। बसंत के मौसम में तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगता है, पेड़ में नए पत्ते और फूल आने लगते है और जो भी जानवर सर्दी के मौसम के करण छुप कर बैठे होते है वह बाहर आने लगते है।  

2. गर्मी (Summer)

गर्मी का मौसम में तापमान काफी ज्यादा होता है और इस मौसम का आनंद हम कोल्ड ड्रिंक्स, आइस क्रीम जैसे ठन्डे चीज़े खाकर लेते है। 

3. पतझड़ (Autumn/Fall)

पतझड़ का मौसम तब आता है जब गर्मी का मौसम ख़तम होकर सर्दी की और बाद रहा होता है। इस मौसम में पेड़ के पत्तो का रंग बदल जाता है और पत्ते पेड़ से गिरना सुरु हो जाता है और तापमान भी कम होने लगती है। इसी मौसम में कई प्रकार के फसलों को भी काटा जाता है।  

4. सर्दी (Winter)

सर्दी के मौसम में तापमान काफी ज्यादा कम हो जाता है और हमें अपने सरीर को गरम रखने के लिए जैकेट्स, स्वेटर जैसे कपड़े पहनना पड़ता है। 

मौसम क्यों बदलता है?

मौसम इसलिए बदलता है क्योंकी हमारा पृथ्वी सीधा न होकर थोड़ा झुका हुआ होता है जो इसी प्रकार सूर्य का चक्कर लगता है और इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में कुल 365 दिन लगते है जिसे हम एक साल भी कहते है एक साल में 4 मौसम आते है वह है  वसंत (Spring), गर्मी (Summer), पतझड़ (Autumn/Fall),सर्दी (Winter)। सूर्य का चक्कर लगाने के दौरान जब पृथ्वी का झुकाव सूर्य की और होता है तब गर्मी का मौसम होता है क्योंकी पृथ्वी का सूर्य की और झुकाव के कारण पृथ्वी के उस  हिस्से पर सूर्य की किरणे अच्छी तरह से परती है इसी करण गर्मी का मौसम आता है और जब पृथ्वी का झुकाव सूर्य के बिपरात दिशा में होता है तब वहां सूर्य की किरणे अच्छी तरह से नहीं परती है तब सर्दी का मौसम आता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *