तुवालू (Tuvalu) एक विचित्र देश

तुवालू (Tuvalu) एक विचित्र देश

तुवालु ओशिनिया में एक द्वीप देश है। ये 25.9 km² के क्षेत्रफल के साथ दुनिया के सबसे छोटे देशो में से एक है। यह देश प्रशांत महासागर में स्थित है। तुवालु 9 छोटे द्वीपों से मिलकर बना है (Niulakita, Nukulaelae, Funafuti, Nukufetau, Vaitupu, Nui, Niutao, Nanumanga, Nanumea).

लोग
तुवालु की जनसंख्या लगभग 12,000 है और इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और Tuvaluan है। तुवालु में ईसाई धर्म प्रमुख धर्म है और अधिकांश लोग प्रोटेस्टेंट ईसाई हैं।

साक्षरता (Literacy)

तुवालु के अधिकांश लोगों को शिक्षित है इसकी साक्षरता दर 99% के आसपास है, लेकिन infrastructure और अवसर की कमी के कारण वे अपने अधिकांश ज्ञान को apply नहीं कर सकेते।

सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
प्राकृतिक संसाधन और खेती की कमी के कारण तुवालु की जीडीपी केवल $42 मिलियन है।जीवनकाल (Life Span)
तुवालु का औसत जीवन काल 66.5 वर्ष है जिसमें पुरुष का औसत जीवन काल 64 वर्ष और महिला का औसत जीवनकाल 68 वर्ष है।

राजधानी (Capital)

तुवालु की राजधानी Funafuti है और इसकी आबादी लगभग 6,000 है और पुरे तुवालु में इसकी सबसे घनी आबादी है।

संचार

तुवालु का डायलिंग कोड +688 है, उनके पास इंटरनेट की सुबिधा भी है जो उन्हें बाकी दुनिया के साथ संवाद करने और दुन्या के खबरों के साथ update रहने में मदद करती है। 

तथ्य (Facts)

  1. तुवालु का पुराना नाम  एलिस द्वीप (Ellice Islands) था।
  2. तुवालु की विश्व में सबसे कम जीडीपी ($ 42 मिलियन) है।
  3. तुवालु में 1 हवाई अड्डा, राजमार्ग और कोई रेलवे नहीं है।
  4. तुवालु में शिक्षा 6 और 15 वर्ष की आयु के बीच मुफ्त और अनिवार्य है।
  5. तुवालु का सबसे उच्चतम इस्थान समुद्र ताल से केवल 4.6 मीटर है।
  6. तुवालु में समुद्र का स्तर प्रति वर्ष 3.9 मिमी बढ़ रहा है जिसके कारण यह भी हो सकता  है कि ये द्वीप देश  पृथ्वी से हमेसा के लिए गायब हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *